देहरादून: एसएसपी के रडार पर भू माफिया

एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओं पर पड़ रही भारी

भूमि धोखाधड़ी में लिप्त बाप -बेटे को दून पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

अभियुक्तों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक में बंधक भूमि को किया था विक्रय

बंधक भूमि को विक्रय कर वादी से 01 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए की करी थी धोखाधड़ी

कोतवाली नगर

वादी वर्णित अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी विष्णु विहार नियर इनफील्ड स्कूल विकास नगर देहरादून द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०- 510/24 धारा 120 बी/420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें वादी द्वारा बताया गया था कि उन्हें अपना रोजगार स्थापित करने के लिए
जमीन की आवश्यकता थी, उनके परिचित विजय सिंह परमार द्वारा उन्हें कुआं वाला क्षेत्र में भूमि होने की बात बताते हुए उनकी मुलाकात उक्त भूमि के मालिक अमरीश कुमार ओबेरॉय, प्रणव ओबेरॉय तथा श्रवण ओबेरॉय से करवाई गई थी। अमरीश ओबरॉय, प्रणव ओबरॉय तथा श्रवण ओबरॉय द्वारा उन्हें उक्त भूमि की एक फर्द उपलब्ध करते हुए भूमि पर किसी प्रकार का बैंक लोन अथवा विवाद न
होने की बात बताते हुए उनसे उक्त भूमि का सौदा 01 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए में किया गया तथा तय रकम को उनसे प्राप्त करते हुए उनके पक्ष में उक्त भूमि का विक्रय पत्र संपादित उनके नाम पर भूमि की रजिस्ट्री करवा दी।

रजिस्ट्री होने के उपरांत उनके द्वारा जब उक्त भूमि के दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया गया तो उन्हें जानकारी हुई कि उक्त भूमि पर अमरीश ओबेरॉय, प्रणव ओबरॉय तथा श्रवण कुमार द्वारा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लिया गया है, अभियुक्त गणों द्वारा कूटरचना कर उन्हें उक्त भूमि की कूटरचित फर्द उपलब्ध कराई गई तथा सोची समझी साजिश के तहत अभियुक्तों द्वारा उन्हें दी गई रकम को हड़प लिया।

पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 16/06/2025 को अभियोग में नामजद अभियुक्त अमरीश ओबेरॉय तथा उसके पुत्र प्रणव ओबेरॉय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मा० न्यायलय के आदेशानुसार दोनो अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- अमरीश कुमार ओबरॉय पुत्र सरदारी लाल ओबरॉय निवासी 2ए, रेस कोर्स, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
2- प्रणव ओबरॉय पुत्र अमरीश कुमार ओबरॉय निवासी 2ए, रेस कोर्स, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, देहरादून

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा जगत के सम्राट बजरंग त्रिपाठी का निधन, जनपद सहित पुरे पूर्वांचल में शोक की लहर

Thu Jul 17 , 2025
आजमगढ़। पूर्वांचल के शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुंचा है। ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक, दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के जनक और पूर्वांचल के ‘मालवीय’ कहे जाने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने […]

You May Like

advertisement