विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मजोशी से किया नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मजोशी से किया नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई
: हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा अनेक मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज्यपाल प्रो. घोष के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक शिष्टाचार निभाया गया। इसके बाद हरियाणा राज भवन में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रो. असीम कुमार घोष एक अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य को उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अनेक मंत्री, कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ यात्रा 2025: रिस्पना से लेकर ISBT तक के कांवड़ रूट का एसएसपी ने किया निरीक्षण

Sat Jul 19 , 2025
कांवड़ यात्रा 2025: रिस्पना से लेकर ISBT तक के कांवड़ रूट का एसएसपी ने किया निरीक्षण,सागर मलिक डीजे को ध्वनि को मानक अनुरूप रखने के दिये निर्देश: कप्तान देहरादून। भगवान भोलेनाथ के भक्त निरंतर अपनी डाक कांवड़ लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे है, जिस क्रम में राजधानी देहरादून पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement