“रेलवे कॉलोनी एवं क्वार्टरों के रख-रखाव संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन।

(पंजाब) फिरोजपुर 23 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर श्री संजय साहू के प्रभावी एवं दूरदर्शी नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के आईओडब्ल्यू कार्यालय में रेलवे कॉलोनी और स्टाफ क्वार्टरों के रख-रखाव से संबंधित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं को प्रभावी रूप से निवारण हेतु पहली बार एक अनोखा प्रयोग किया गया। इसके अंतर्गत एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें इंजीनियरिंग, विद्युत एवं मेडिकल विभागों के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की संयुक्त उपस्थिति में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुना गया और समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया गया ताकि इनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जा सके। इसी क्रम में, अमृतसर में 24.07.2025 को , लुधियाना में 28.07.2025 को और जालंधर सिटी में 29.07.2025 को आईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत निवारण शिविर का संयुक्त आयोजन किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाली अमावस्या भगवान शिव को अति प्रिय है : आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

Thu Jul 24 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 जुलाई : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन के अध्यक्ष और श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र ) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास की अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है। सावन में होने के कारण से इस अमावस्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement