थाना देवरनिया पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शातिर लुटेरों से हुई मुठभेड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार तथा एक कांस्टेबल हुआ घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना देवरनियां, बरेली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शातिर लुटेरों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में दो घायल अभियुक्त गिरफ्तार। चैकिंग के दौरान हुई मुठभेढ़ का स्थान- वहद ग्राम रहपुरा घनश्याम नहर पटरी के किनारे । तथा जिनके कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा/ 02 खोखा कारतूस, चाँदी के आभूषण (कीमत करीब 50 हजार रुपये), 30 हजार रुपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक अपाचे मोटरसाईकिल बरामद। तथा पूछताछ में गिरफ्तार घायल दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमश 1. दिनेश पुत्र सियाराम नि0 ग्राम भुजिया सुमाली थाना भोजीपुरा, जिला बरेली 2. शिवम पुत्र रामौतार नि0 ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज, जिला बरेली बताया गया है। मुठभेड़ के दौरान कां0 नितिश पंघाल घायल हुये हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ से देवरनियाँ क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंजरिया जागीर व कुआ टांडा के बीच शर्राफा व्यापारी विनोद कुमार रस्तोगी पुत्र दरबारी लाल नि0 धौरा टांडा थाना भोजीपुरा, जिला बरेली के साथ पूर्व में हुई लूट से संबंधित माल मुकदमाती बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है। घायल अभियुक्तगण एवं पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री अग्रवाल हरियाली तीज मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों ने जीते पुरस्कार

Mon Jul 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भगवान शिव व माता पार्वती के प्रेम के प्रतीक पर्व हरियाली तीज के अवसर पर अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा भव्य हरियाली तीज मेला श्री रामकथा स्थल, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement