इंद्रा मार्केट बदहाल सड़क पर केवल चार गड्डो में पेचवर्क कर की खानापूर्ति

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इंद्रा मार्केट की सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल है।सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे है लेकिन केवल चार गड्डो पर ही पेचवर्क किया गया।दुकान के आगे गड्ढे होने से नईम कुरैशी,सोनू कुमार,मोहम्मद शानू,राजेश, मोहम्मद रफ़ीक, दानिश, पवन कालरा, समीर कुरैशी, हीरालाल, ज़ाहिद कुरैशी आदि में रोष जताया।
शहर के बीचों बीच इंद्रा मार्केट का प्रसिद्ध और पुराना बाज़ार है हर रोज़ इस मार्केट में हज़ारो लोग शहर से लेकर देहात तक के ग्राहक आते है रेडीमेड का बड़ा बाजार होने की पहचान से जाना जाता है,सड़क पर गड्डो होने के कारण राहगीरों,ग्राहको के साथ साथ वाहनों को भी गड्डो की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है,यह सड़क कुतुबखाना, बिहारीपुर, आज़मनगर, ज़िला पंचायत, बिहारीपुर, दरगाह आला हजरत और खानकाहे नियाजिया को भी जाती है,हज़ारो लोगों की आवाजाही का रास्ता गड्डो से भरा हुआ है,वही इसी रास्ते से जिला अस्पताल के मरीज़ों को भी जाना होता है,दुकानदार राम ने बताया कि सड़क पर गड्डो के कारण दुकानदारों के साथ ही यहाँ पर आने जाने वाली जनता को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।दुकानदार नईम कुरैशी ने बताया कि आने वाले दिनों में बरसात आ रही हैं गड्डो में कीचड़ जमा होने के कारण जब कोई वाहन गुज़रता है तब कीचड़ उछालकर दुकान पर रखे कपड़े खराब हो जाते है,बारिश में सड़क पर बुराहाल हो जाता है, सड़क को गड्डा मुक्त करवा दिया जाये तब दुकानदारो और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।राहगीर शाहरुख रज़ा ने बताया कि मैं व्यापारी हूँ हर रोज़ इसी रास्ते से निकलना होता है गड्डो से परेशानी होती है,कई बार रिक्शा पलट जाते है दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल हो जाते है,सुधीर सिंधी,राम,नईम कुरैशी,सुदामा,नदीम खान,वसीम कुरैशी, नईम हुसैनी,रसीद सैयद आदि दुकानदारों ने समस्याओं को बताया।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने अगले महीने उर्स ए आला हज़रत भी आ रहा है,देश विदेश के लोगों जायरीन बरेली आते है,और खरीदारी के लिये इंद्रा मार्केट भी जाते है,जायरीन और आम लोगों की सुविधा के लिये इंद्रा मार्केट की सड़क को गड्डा मुक्त कराने की मांग नगर निगम से की।समय रहते सड़क को दुरुस्त करवाया जाये ताकि जनता और व्यापारियों को समस्याओं से जूझना न पड़े।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावंण मास/कावंड यात्रा 2025 के दृष्टिगत रामगंगा तिराहे-बदांयू मार्ग पर रूट भम्रण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Mon Jul 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्रावण मास/कांवड यात्रा 2025 के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत गत दिवस रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा रामगंगा तिराहे-बदायूं मार्ग पर रुट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement