पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कांवरियों का स्वागत कर कराया जलपान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बदायूं रोड स्थित शिव स्वरूप बैंकट हॉल के पास पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कावडियों एवं शिव भक्तों का स्वागत कर फल वितरण एवं सूक्ष्म जलपान कराया। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रवण मास, सावन के महीने में शिव भक्तों में कांवड़ लाने का उत्साह खूब रहा है। शिव भक्त बारिश में भीगते हुए हर हर महादेव के जयघोष करते हुए अपने-अपने शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकले। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कावड़ियों एवं शिव भक्तों का स्वागत कर उनका फूल माला और महादेव का पटका पहनाकर फूलों की वर्षा की। और सभी शिव भक्तों एवं कांवरियों को जलपान कराया। इसके साथ ही पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भोले बाबा का झण्डा लहराते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शिव भक्तों का उत्साह बढ़ाया। और जाने आने वाले शिव भक्तों एवं डाक कांवर लेकर जा रहे से भक्तों को फल फ्रूट एवं पानी की बोतल वितरण की। कार्यकम में प्रमुख रूप से संजीव गुप्ता, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, महेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजन उपाध्याय, संजय वर्मा, कमलेश ठाकुर , सरिता यादव, शशी चंद्रा, ममता, सीमा श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सक्सेना, अनूप सक्सेना, इन्द्रा टण्डन, रविन्द्र टंडन, राजीव गुप्ता, राकेश मिश्रा, अनिल पाठक आदि लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान बिल फर्जीवाड़े में वेलमेड अस्पताल संलिप्त

Tue Aug 5 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआयुष्मान बिल फर्जीवाड़े में वेलमेड अस्पताल संलिप्त,सागर मलिक देहरादून/उत्तराखंड ***जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। […]

You May Like

advertisement