
(पंजाब) फिरोजपुर 07 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
श्री राम बाग वेद कुलम के 1 वर्ष पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली से विशेष तौर पर चंद्रभानु मिश्रा जी ने गुरुकुलम के प्रधान आचार्य दिवाकर शुक्ला जी वह गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के साथ गुरुकुल की यज्ञशाला में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक उसके उपरांत यज्ञ करवाया। सभी आए हुए गणमान्य को आशीर्वाद दिया। जिसमें मुख्य यजमान श्री हरीश गोयल, धर्म पत्नी उर्मिला जी अशोक गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी ,वृद्ध आश्रम के मुख्य कार्यकर्ता मधु गोयल जी वृद्धाश्रम की सभी महिलाएं वह विश्व हिंदू परिषद से नरेश गोयल, कैलाश शर्मा बजरंग दल के संयोजक राहुल धवन व नरेंद्र छाबड़ा जी उपस्थित थे। शहर व छावनी के कई गणमान्य व्यक्तियों में महिलाएं भी उपस्थित थी। हवन यज्ञ के उपरांत वृद्ध आश्रम में प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


