“आजादी का अमृत महोत्सव” एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

“आजादी का अमृत महोत्सव” और “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज फिरोजपुर मंडल में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव की अगुआई में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र तथा मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस साइकलिंग रैली का आयोजन मंडल कार्यालय से मुक्तसर रोड तक किया गया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और हर घर में तिरंगा फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर इस आयोजन में भाग लिया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सभी रेलकर्मियों, उनके परिजनों, नागरिकों, और विद्यार्थियों से अपील किया कि वे आजादी का अमृत महोत्सव” एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को यादगार बनाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोज़पुर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी

Mon Aug 11 , 2025
फिरोज़पुर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी (पंजाब)फिरोज़पुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिया विश्व विद्यालय, फिरोज़पुर की बहनों ने शहर के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर बी.के. […]

You May Like

advertisement