कोरिया जिले में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

कोरिया 11 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

कोरिया जिले में इस बार जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधानसभा के विधायक श्री अमर अग्रवाल होंगे। वे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था की तैयारियां सम्बंधित विभागों द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर हुआ रोशन, बिजली बिल से मिली राहत

Mon Aug 11 , 2025
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा धमतरी, 11 अगस्त 2025/ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना धमतरी जिले के नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल […]

You May Like

Breaking News

advertisement