महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर 11 सितम्बर 2025/ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 02 से 12 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटगांव में किया गया। अभियान में बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे- खान-पान, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता इत्यादि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला एवं ंबाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, नोनी सुरक्षा योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Thu Sep 11 , 2025
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्टर और दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री […]

You May Like

advertisement