विश्व शान्ति के लिए श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

विश्व शान्ति के लिए श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

अमृतवेला सोसाइटी द्वारा युवा महिला अध्यक्ष राधिका पूजा हांडा का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया गया

फिरोजपुर 14 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने विश्व शान्ति के लिए श्री हनुमानजी चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। जगदीश मक्कड़, हरि ओम शर्मा, भुवन जोशी, राजिंदर राजू, शाम आनंद, और हेमंत स्याल ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी की युवा महिला अध्यक्ष राधिका पूजा हांडा और अमृतवेला सोसाइटी की महिला अध्यक्ष सुनीता कटारिया के दोहते दीक्षित का जन्मदिन मंदिर कमेटी अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा बहुत ही सादगी से मनाया गया। महंत नारायण दास पाली, हरि ओम शर्मा और हेमंत स्याल ने जन्मदिन का बधाई गीत गाकर पूजा हांडा और दीक्षित को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर संजीव हांडा और राधिका पूजा हांडा को बीते दिन हुए माता रानी के जागरण में उनके द्वारा की गई सेवा के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप चानना और अमृतवेला प्रभात सोसाइटी की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कटारिया और उपाध्यक्ष श्रीमती गीता बबूता द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की* इस अवसर पर निर्मलजीत अरोड़ा, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, राजन जोशी, मनोज गखड़, पुरूषोतम चावला, अजय ग्रोवर और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के उपलक्ष्य में अमृतवेला सोसाइटी द्वारा सुबह 5 बजे निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

Fri Aug 15 , 2025
गली-गली गूंजेगा राधे राधे, फिरोजपुर फिर बनेगा वृन्दावन धाम फिरोजपुर 14 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास, फिरोजपुर शहर से हर बार की तरह इस बार भी 16 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 5 से 8 […]

You May Like

advertisement