रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों के ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसके तार दुबई से जुड़े हैं

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों के ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसके तार दुबई से जुड़े हैं। पुलिस ने इनके कब्ज़े से ठगी के ज़रिये कमाये गए लाखों रूपये समेत फ़र्ज़ी एटीएम कार्ड, मोबाइल फ़ोन और एक कार बरामद की है। पुलिस इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार किये गए गैंग सदस्यों में एक संजय पाण्डेय ने बताया कि 2023 में वह दुबई गया था। वहां रहीम नाम का व्यक्ति मिला था। उसी ने कहा था कि अपने इलाके में खाते खुलवाओ और उसमें आने वाली रकम के छः परसेंट तुमको मिलेंगे। संजय ने नसीराबाद और डीह थाना इलाके के युवकों को से मिलकर एक गैंग बनाया जिनका काम था लोगों को बहला फुसलाकर खाते खुलवाना। इन खातों को खुलवाया जाता था दूसरों के नाम लेकिन इसे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर देकर ऑपरेट करते थे संजय पाण्डेय के मेंबर। इसके बदले गैंग के लोग खाताधारक को हर पचास हज़ार के कारोबार पर 7 सौ देते थे। इन्ही खातों में साइबर फ़्रॉड का पैसा आता था। फिर गैंग के लोग दुबई में बैठे रहीम के बताये खाते में अपना हिस्सा लेकर रकम ट्रांसफर कर देते थे। रहीम के बताये जिन खातों में गैंग के सदस्य पैसा ट्रांसफर करते थे वह खाते झारखण्ड, बिहार और बंगाल के बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन खातों में 60 से लेकर अस्सी करोड़ तक का ट्रांज़ैकशन हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर मजिस्ट्रेट ने क्रॉप कटिंग कर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

Sat Apr 12 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत नगर मजिस्ट्रेट ने क्रॉप कटिंग कर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन रायबरेली, 11 अप्रैल 2025          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार ने गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के देदौर गांव में पहुंचे। उनकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement