आजमगढ़:किसानों का दर्द: भोर 4 बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिल रही खाद, “हज़ारो बीघा जमीन,लेकिन खाद सिर्फ 450 बोरी”-किसानों का सवाल

आजमगढ़:किसानों का दर्द: भोर 4 बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिल रही खाद, “हज़ारो बीघा जमीन,लेकिन खाद सिर्फ 450 बोरी”-किसानों का सवाल

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मोहम्मदपुर क्षेत्र के मंगरावां रायपुर स्थित(मेंहनगर-बिंदरा बाज़ार मार्ग ) सहकारी समिति से लगभग 10 गांव के किसानों को खाद मिलती है। लेकिन इस बार धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। खाद की भारी किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं।सालरूप,अब्दुल अज़ीज़,तौफीक नामक ग्रामीण ने बताया कि समिति पर मात्र 450 बोरी खाद आई है, जिसे किसानों में आज बांटा जाएगा। लेकिन किसानों का कहना है कि इतनी मात्रा से तो एक गांव की जरूरत भी पूरी नहीं हो पाएगी। “हमारे इलाके में बड़े-बड़े किसान हैं, सैकड़ों बीघा जमीन है। सिर्फ 450 बोरी खाद से धान की फसल कैसे तैयार होगी?” किसानों ने सवाल खड़े किए।स्थिति यह है कि किसान भोर के 4 बजे से लाइन में खड़े हैं। धूप और उमस के बीच घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें यह भी नहीं पता कि खाद कब तक मिलेगी। किसानों का दर्द साफ झलक रहा है,मेहनत और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं, ऊपर से फसल सूखने का डर सता रहा है।किसानों का आरोप है कि सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि किसी भी हाल में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। किसान दर-दर भटक रहे हैं और फसल बर्बादी की कगार पर है।किसानों का कहना है कि अगर समय रहते पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार तुरंत संज्ञान ले, वरना इस लापरवाही की कीमत किसानों को भारी नुकसान झेलकर चुकानी पड़ेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव

Sun Aug 17 , 2025
नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ‘ से गूंजा प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर फिरोजपुर 17 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement