हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के नाम सौंपे जा रहे ज्ञापन : डॉ. इंदु बंसल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम व नूंह जिला इकाईयों ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र।

चण्डीगढ़,18 अगस्त :
श्रमजीवी पत्रकारों के सब से बड़े पत्रकार संघ ने आज पत्रकारों के हित में प्रदेशस्तरीय मांग पत्र सौंपने के अभियान को गति प्रदान करते हुए नूंह व गुरुग्राम में जिला उपायुक्त को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा काफ़ी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है लेकिन सरकार इन मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
डॉ. बंसल ने कहा कि पत्रकारों की लंबित मांगों में होती देरी के मद्देनजर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा इतिहास का सब से बड़ा मांगपत्र सौंपने का अभियान चला रहा है जिस अभियान का आगाज़ बीते दिनों प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व वरिष्ठ मंत्रियों के नाम श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला पलवल,पटौदी व रेवाड़ी इकाई अपने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र सौंप कर चुकी है।
डॉ. बंसल ने बताया कि आज मांगपत्र सौंपने की इसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूहं जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेश मेंहदीरत्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूंह जिला इकाई के पदाधिकारियों जिला संरक्षक वेद अदलखा, उप प्रधान सोनू वर्मा, उप प्रधान ललित गर्ग, महासचिव ताहिर हुसैन, संगठन सचिव राजीव प्रजापत, जिला सह सचिव अनिल मोहनिया, प्रचार सचिव सुरेंद्र माथुर, सोशल मीडिया प्रभारी अभय सिंह सैनी, प्रिंट मीडिया प्रभारी राकेश वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी असलम, एडवोकेट मंजू लता सिंह कानूनी सलाहकार, सदस्य रमेश शर्मा, दिनेश कुमार, संयम मेहंदीरत्तआ, एडवोकेट गगन नागपाल लीगल एडवाइजर, सदस्य मुस्तफिज, प्रदीप कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने नूहं के जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को मांग पत्र सौंपा।
गुरुग्राम में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम इकाई के पदाधिकारियों कपिल गौड़ (जिला महासचिव ), सुमित ठाकुर (जिला सचिव) अमन गुप्ता (जिला सोशल मीडिया प्रभारी)
सोनिया (जिला प्रचार सचिव) व अरविंद सहित अन्य पत्रकारों ने गुरुग्राम जिला उपायुक्त अजय कुमार को मांग पत्र सौंपा।
डॉ. बंसल ने बताया की इस मांग पत्र की प्रतिलिपि इन सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी,कैबिनेट मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और सुश्री आरती राव के नाम भी प्रेषित की गई है।
डॉ. बंसल ने बताया कि इस मांगपत्र सौंपौ अभियान की मजबूत कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जल्द ही अंबाला, हांसी, गोहाना सहित हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार को मांगपत्र सौंपेगा।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की मुख्य मांगे–
1/ महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के मॉडल पर हरियाणा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो।
2/ श्रमजीवी पत्रकारों के लिए निश्चित मासिक पेंशन की राशि 15 हजार से बढ़ा कर 25 हजार की जाए व इस पत्रकार पेंशन योजना का नाम बदल कर पत्रकार सम्मान निधि किया जाए साथ ही इस सम्मान निधि के नियमों में भी सरलीकरण किया जाए।
3/हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों के
लिए पंजाब की तर्ज पर 10 लाख रुपए की कैशलेश स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए।
4/राजस्थान मॉडल के आधार पर श्रमजीवी पत्रकारों के परिवार के सभी बच्चों के लिए हरियाणा में भी निःशुल्क शिक्षा योजना लागू की जाए।
5/हरियाणा में जल्द ही पत्रकार आवास योजना लागू हो जिस के तहत सभी पत्रकारों को निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर मकान उपलब्ध हो।
6/डिजिटल मिडिया एक्ट प्रदेश में लागू हो प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तरह ही डिजिटल मीडिया को भी मान्यता व सुविधाएं मिले।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की देशभर के पत्रकारों के लिए मुख्य मांगे।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा केवल हरियाणा ही नहीं अपितु देशभर के पत्रकारों के हित में पूर्व से चली आ रही अधिमान्य पत्रकारों की रेलवे कंसेशन सेवाएं जो कोरोना काल में बंद कर दी गई थी उन सेवाओं को पुनः बहाल करने साथ ही देश भर के टोल नाको पर अधिस्वीकृति प्राप्त पत्रकारों के टोल शुल्क माफ करने की मांग भी करता है।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पिछले लंबे समय से पत्रकार हितार्थ इन मुद्दों व मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
लंबित मांगों में देरी व अनदेखी के चलते श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने प्रदेशस्तरीय मांग पत्र सौंपने का अभियान चला रखा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडब्ल्यूबी का आगामी कार्यक्रम 30 अगस्त को अंबाला में

Tue Aug 19 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाथों विश्व विख्यात जादूगर शंकर सम्राट प्राप्त करेंगे “हरियाणा गौरव अवॉर्ड”ऊर्जा मंत्री विज के हाथों संस्था पत्रकारों को 10/10 लाख रुपए की फ्री इंश्योरेंस पॉलिसियों का करेगी वितरण।लगातार मीडिया की स्थितियों में आ रहे बदलावो और परेशानियों से संबंधित एक […]

You May Like

advertisement