मौसम की चुनौती के बीच गैरसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी

उत्तराखंड देहरादून
मौसम की चुनौती के बीच गैरसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी,
सागर मलिक

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार, 19 जुलाई से शुरू होगा और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। वहीं, मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे क्षेत्र में यात्रा और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। खासतौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा, लश्कर और गैरसैंण तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

विधानसभा सचिवालय ने ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार व सोमवार से गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा, विधानसभा सचिवालय की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को प्रस्थान करेगी।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : देहरादून के बंजारावाला टी-स्टेट में भारी जलभराव

Tue Aug 19 , 2025
उत्तराखंड : देहरादून के बंजारावाला टी-स्टेट में भारी जलभरावसागर मलिकउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के चलते जगह जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। देहरादून के बंजारावाला टी-स्टेट में भारी जलभराव की स्थिति को […]

You May Like

Breaking News

advertisement