MP REWA ,कलेक्ट्रेट परिसर में एग्रीमेंट पर कॉफी हाउस को दे दी नौ करोड़ की जमीन, किराया मात्र 5 हजार

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934

सरकारी जमीनों में किए गए एक खेल का नया मामला आपके होश उड़ा देगा। कलेक्ट्रेट परिसर की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के दाम पर इंडियन कॉफी हाउस को एग्रीमेंट के आधार पर दे दिया गया है। खास बात यह है कि हर माह जहां प्रशासन को 5 हजार रुपए किराया मिलेगा, वहीं उक्त भूमि की बाजारू कीमत 9 करोड़ रुपए आंकी गई है।
ज्ञात हो कि रीवा में सरकारी जमीनों को लेकर पहले से ही हल्ला मचा हुआ है। अधिकांश सरकारी जमीनें पुर्नघनत्वीकरण में चली गई। अब रही सही कसर प्रशासन भी पूरी करने में तुला हुआ है। कलेक्ट्रेट की जमीन ही खुर्द बुर्द करनी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में खनिज विभाग के पास कोने की जमीन का एक बड़ा हिस्सा इंडियन काफी हाउस को दे दी गई है। इस जमीन का सिर्फ एग्रीमेंट हुआ है। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को खान पान सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए ही यह बड़ा कदम उठाया। एग्रीमेंट कर एक बड़े टुकड़े को 5 हजार रुपए मंथली किराए पर दे दिया गया है। इंडियन काफी हाउस में 5 हजार रुपए के किराए पर 9 करोड़ की जमीन मौके की मिल गई है। वहीं कलेक्ट्रेट में काम करने वाले कर्मचारी सिर्फ इस बिल्डिंग को देख कर ही संतोष कर रहे हैं।

चोरी चुपके चली गई जमीन

जिला प्रशासन ने बीच शहर और बस स्टैण्ड के पास ही मौके की जमीन को इंडियन काफी हाउस में बिना किसी टेंडर निकाले ही एग्रीमेंट कर सौंप दिया। स्थानीय या बाहरी व्यापारियों, होटल कारोबारियों को बोली लगाने का मौका नहीं दिया गया। इंडियन काफी हाउस के प्रबंधन ने आफर कलेक्टर के सामने रखा और उसे स्वीकार कर लिया गया। एग्रीमेंट के बाद जमीन दे दी गई। इस जमीन पर इंडियन काफी हाउस में दो मंजिला लोहे के स्ट्रक्चर पर दो मंजिला होटल तान दिया है। यहां कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को अलावा किसी को भी छूट नहीं मिलती।

दी गई 3 हजार स्क्वेयर फीट जमीन

जो जमीन इंडियन काफी हाउस को जिला प्रशासन ने चुपचाप दे दी है। उसकी मार्केट वैल्यू करीब 9 करोड़ है। इसे कोई भी होटल व्यापारी हाथों हाथ ले लेता। इसके अलावा जिला प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों को इंडियन काफी हाउस से भी बड़ा ऑफर दे सकता था। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने चुपचाप यह दांव चल दिया।

लोकल बेरोजगारों को रोजगार ही नहीं

सरकार किसी भी बाहरी उद्योग और कारोबारियों को आफर देकर रीवा बुला रही है। इस लालच में इन्हें बुलाया जा रहा है कि रीवा के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 9 करोड़ की जमीन देकर भी रीवा के एक भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। इंडियन काफी हाउस किसी भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देता। यहां सिर्फ साउथ इंडियन ही काम करते हैं। अब ऐसे में लोगों के हाथ से जमीन भी गई और कुछ मिला भी नहीं।

सिर्फ अफसरों के लिए यह ऑफर

कलेक्ट्रेट परिसर में एक कैंटीन खोलने की योजना चल रही थी। इस कैंटीन के खुलने से उन सभी को फायदा मिलता जो कलेक्ट्रेट आते लेकिन यहां पर सिर्फ कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्यान में रखकर काम किया गया। इसमें से भी इंडियन काफी हाउस जाने वाले कुछ ही अधिकारी हैं। अधिकांश छोटे कर्मचारी है, जो यहां जाकर कुछ भी खाने में सक्षम नहीं हैं। कुल मिलाकर जिला प्रशासन ने जमीन देकर अपना स्वार्थ ही साधा है।

6 कलेक्ट्रेट परिसर की जमीन कॉफी हाउस को एग्रीमेंट पर दी गई है। किराया 5 हजार रुपए पर मंथ है। कितने साल का एग्रीमेंट है यह देखना पड़ेगा। इस जमीन को कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा किराए पर दिया गया है। प्रदेश के कई शहरों में कोऑपरेटिव सोसायटी किराए पर जमीन दी है।

प्रतिभा पाल, कलेक्टर रीवा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महापुण्य कमाने के लिए प्रत्येक नागरिक को तत्पर रहना चाहिए

Sun Aug 3 , 2025
रक्तदान के लिएसमाजसेवी स्व. मेहरचन्द मेहंदीरत्ता की 36वीं पुण्यतिथि पर 21वें रक्तदान शिविर में 121 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान।विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल […]

You May Like

Breaking News

advertisement