आलोर में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर खुलने एवं मेला आयोजन को लेकर हुई बैठक

साल में एक बार खुलता है लिंगेश्वरी माता का मंदिर

कोंडागांव, 21 अगस्त 2025/ फरसगांव विकासखंड के ग्राम झाटीबन आलोर में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर का द्वार इस वर्ष 3 सितंबर को खुलेगा। इस अवसर पर हर साल की तरह भव्य मेला का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मंदिर स्थल स्थित रंगमंच भवन में लिंगेश्वरी सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान तय किया गया कि बेरीकेटिंग एवं बांस-बल्ली की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग व वन विभाग करेंगे, सफाई व्यवस्था नगर पंचायत फरसगांव संभालेगी।कानून एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग व तहसील प्रशासन की होगी, चिकित्सा व्यवस्था खंड चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में रहेगी और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग और मेला समिति द्वारा की जाएगी। वही विद्युत व्यवस्था विद्युत विभाग फरसगांव देखेगा और पेयजल व्यवस्था जनपद पंचायत, नगर पंचायत व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग मिलकर करेंगे।
साथ ही मंदिर स्थल तक पहुंच मार्गों को सुव्यवस्थित करने और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।
लिंगेश्वरी सेवा समिति ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह 6 बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर सकेंगे।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, एसडीएम फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओ (पु.) श्री अभिनव उपाध्याय, तहसीलदार श्री जय कुमार नाग, सीईओ जनपद श्री रूपेन्द्र नेताम, नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लिंगेश्वरी सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

Thu Aug 21 , 2025
महासमुंद, 21 अगस्त 2025/ महासमुंद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम सभाओं में आदि कर्मयोगी अभियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement