के.सी.एम.टी. में बड़े धूमधाम से किया गया नये शैक्षिक सत्र 2025-26 का आगाज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : खण्डेलवाल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 का आगाज बड़े धूमधाम से किया गया। शुभारंभ सत्र विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को किया उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया ओरियेंटेशन प्रोग्राम के मुख्य अतिथि श्री पार्थो कुनाल सी.ई.ओ. अमृत विचार एवं अखिल भारतीय अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री अंकुर सक्सेना द्वारा सम्बोधित किया गया और प्रबन्धन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण चहुंमुखी विकास के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, भारतीय संस्कृति के अनुरूप पठन-पाठन के साथ ही उन्हें विज्ञान की बारीकियों से पाठ्यक्रम के दौरान गहन अध्ययन कराया जायेगा, जिससे कि वह एक सफल विद्यार्थी एवं आदर्श नागरिक भी बन सकें।
इस अवसर पर विभिन्न सोसायटी के पदाधिकारियों के बैच भी वितरित किये गये और इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।इस मौके पर अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय खण्डेलवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने दस वर्षीय पुत्र की हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

Sun Aug 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले हुए टिटौली आहिल हत्या कांड में (वादी) मृतक आहिल के पिता शखावत नवी ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य को लिखित शिकायती पत्र देकर उनके बेटे की हत्या में समिल दो लोगों में असिक पुत्र नवी हसन […]

You May Like

advertisement