स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली जरूरीः डॉ. आशीष अनेजा

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 26 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में कुलपति प्रोफ़ेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश में चल रहे छात्र प्रेरक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा तथा उनकी चिकित्सा टीम द्वारा विद्यार्थियों को विटामिन बी-12 और डी के महत्व, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जागरूक किया गया। उन्होंने संक्रामक (एचआइवी, हेपेटाइटिस) एवं असंक्रामक (मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप) रोगों से संबंधित जानकारी साझा की तथा पीसीओडी और अस्थमा जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया। सत्र में विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं जैसे डेंटल केयर, ईसीजी एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी भी दी गई।
डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी और यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि छात्र शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव कम करने, तंबाकू व शराब से परहेज और पर्याप्त पानी पीने जैसी स्वस्थ आदतें अपनाएं। यूआईईटी प्रो सुनील ढींगरा के नेतृत्व में इको क्लब यूआईईटी के डॉ. सुनील नैन और विशाल अहलावत द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात कौशल विकास इंटर्नशिप कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूनम डब्बास के मार्गदर्शन में आर्य पीजी कालेज, इंस्ट्टियूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज़ के बीसीए के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती वर्षा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सविता गिल, सह-संयोजिका डॉ. दीप्ती चौधरी, डॉ. अजय जांगडा, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. सुनील ढींगरा, हरिकेश पपोसा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिक्षावृत्ति कार्यों में लगे लोगों को चिन्हित कर स्वाबलम्बी बनाया जाए: डॉ0 रोशन जैकब

Tue Aug 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक भिक्षावृत्ति कार्यों में लगे लोगों को चिन्हित कर स्वाबलम्बी बनाया जाए: डॉ0 रोशन जैकब रायबरेली, दिनांक 26 अगस्त 2025मंडलायुक्त लखनऊ डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड (विकास […]

You May Like

advertisement