स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था

उत्तराखंड देहरादून
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 5 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार,
सागर मलिक

उत्तराखंड में स्पा सेंटरों के माध्यम से चल रहे अनैतिक कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस की कई छापेमारियों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था।

26 अगस्त की शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मॉल में स्थित स्पा एंड सैलून सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में लेकर सिडकुल थाने लाया गया।

पुलिस ने मामले में ऋषिकेश निवासी दो पुरुष सचिन और गणेश समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर और सैलून की संचालिका हरियाणा की रहने वाली है, जिसके खिलाफ अनियमितताओं के कारण चालानी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही देह व्यापार से जुड़े अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच भी जारी है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला सिडकुल की निवासी है और कई वर्षों से अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून के नाम पर जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार चला रही थी। उन्होंने बताया कि अन्य कई स्पा सेंटरों में भी अनियमितताएं पाई गई हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरा गांव की रहने वाली पूजा सिंह को मुख्य सेविका के रूप में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ

Thu Aug 28 , 2025
गौरा गांव की रहने वाली पूजा सिंह को मुख्य सेविका के रूप में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पूजा सिंह पुत्री उमाकांत सिंह बहन पंकज सिंह मेहनगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement