त्योहारों के दौरान चौकसी और सतर्कता शर्तें – एडीजी

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत

एडीजी सुजीत पांडेय बुधवार को रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस लाइन्स में आयोजित इस बैठक में एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान चौकसी और सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीजी ने ड्रोन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खीरों थाना क्षेत्र में हुए व्यापारी हत्याकांड के खुलासे पर एसपी, एसओजी टीम और खीरों पुलिस की पीठ थपथपाई तथा बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. वीरेंदर पाल और डॉ. विजय कुमार को मिला उन्नत भारत सेवाश्री ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान

Thu Aug 28 , 2025
डॉ. वीरेंदर पाल और डॉ. विजय कुमार को मिला उन्नत भारत सेवाश्री ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह 2025 में 30 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ उत्सव। कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त : देश की दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement