योगी सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही- शेफाली सिंह

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली। योगी सरकार ने हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के माध्यम से महिलाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं

के बारे में जानकारी देने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया है। गुरूवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के कार्मिक द्वारा मलिन बस्ती नया पुरवा, छोटा घोसियाना आदि कई मोहल्लों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर व महिला सुरक्षा की जानकारी देते हुए हेतु टोल फ्री नंबर १८१, ११२ सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। सैनेट्री नैपकिन का वितरण भी किया गया। किशोरियों और महिलाओं को माहवारी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने एवं अच्छा खान-पान लेने के लिए जागरूक किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह ने कहा कि योगी सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ को एक नई गति दी गई है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई राहें खुल रही हैं। जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने कहा कि ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के माध्यम से महिलाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं के बारे में जानकारी देने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया है। महिलाओं को कौशल विकास, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएमवीवाई के माध्यम से महिलाओं को 5००० रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना से लाखों महिलाओं को लाभ हुआ है, जिससे उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है। इस योजना को लागू करने में पारदर्शिता और कुशलता का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि हर लाभार्थी तक इसका लाभ पहुंचे। इस दौरान पायल, आयशा, महक, सफ़ीना, जीनत, मुस्कान, अशफून, सोफिया, रूबी, शिफा आदि उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश की कार्यवाई

Fri Aug 29 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश की कार्यवाई रायबरेली, 28 अगस्त 2025आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement