Uncategorized

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए उप कोषाधिकारी

उत्तराखंड देहरादून
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए उप कोषाधिकारी,
सागर मलिक

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के सतपुली उप कोषागार में तैनात उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर पंचायत सतपुली में पर्यावरण मित्रों के लिए अनुबंधित कंपनी साईं ए वन सर्विसेज के प्रतिनिधि रविंद्र रावत की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में बताया गया कि उप कोषाधिकारी कौशल कुमार पर्यावरण मित्रों की सैलरी के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

इस पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर उप कोषाधिकारी को उसके किराए के मकान से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का प्रमाण है और इसे लेकर प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel