राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई खेल महाकुंभ की शुरुआत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई खेल महाकुंभ की शुरुआत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से लाइव संबोधन एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद किया और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार थे। उनके साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पदमवीर सिंह (कबड्डी) और गीता शर्मा (हॉकी) भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
दिन की शुरुआत 14 साल के बच्चों की हॉकी प्रतियोगिता से हुई। उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। पहले मैच में किंग्स इलेवन ने स्टार क्लब को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में सेक्रेट हार्ट ने रिठौरा क्लब को 3-0 से मात दी। तीसरे मैच में खेलो इंडिया सेंटर ने किंग्स इलेवन को 10-0 से रौंदा। चौथे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने सेक्रेट हार्ट को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। मैचों में निर्णायक की भूमिका पुष्पेंद्र, राहुल, नितिन, राहिल, रोहित और आकृति ने निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैफे संचालक आलम पर प्रेम सिंह बनकर युवती की आबरू लूटने व झांसा देकर बिजनेस पार्टनर बनाने का आरोप, एफआईआर

Sat Aug 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बार-बार दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर जब […]

You May Like

advertisement