रायबरेली: सिक्ख धर्म के नौवें गुरु और हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस पर पूरे विश्व में श्रद्धा और भक्ति

– रायबरेली
रिपोर्ट- विपिन राजपूत
रायबरेली: सिक्ख धर्म के नौवें गुरु और हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस पर पूरे विश्व में श्रद्धा और भक्ति

के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब धोबड़ी साहिब (आसाम) से शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा देश के कई नगरों से होती हुई आज रायबरेली पहुंची। यहां सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गुरु के शौर्य, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कीर्तन और अरदास की। यात्रा रायबरेली से प्रयागराज और अन्य प्रमुख पड़ावों की ओर बढ़ेगी तथा इसका समापन तख्त श्री केशगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब (रोपड़, पंजाब) में होगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसील मीरगंज क्षेत्र के गाँव सोहरा गांव में बारिश होने के कारण तीन मकान गिरे

Tue Sep 2 , 2025
तहसील मीरगंज क्षेत्र के गाँव सोहरा गांव में बारिश होने के कारण तीन मकान गिरे दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में आज सुबह बरसात होने के कारण एक पक्के मकान का लिटर और दो कच्चे मकान की छत गिर गई। जानकारी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement