संत महात्मा अपने जीवन में त्याग और तप के माध्यम से समाज को देते हैं नई दिशा : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने स्कूल के कमरों का निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की करी घोषणा।

कुरुक्षेत्र, 2 सितंबर : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि संत महात्मा अपने जीवन में त्याग और तप के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। समाज के नागरिकों को संत समाज से प्रेरणा लेकर उन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए। ऐसे होने से समाज का भल्ला होना संभव है। उन्होंने कहा कि ये महात्मा अपने जीवन को मानव जाति की भलाई के लिए समर्पित कर देते हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को महंत प्रभातपुरी कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में ब्रह्मïलीन परम पुज्यपाद महंत प्रभात पुरी महाराज के प्रकाशोत्सव समारोह में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री ने स्कूल के कमरों के निर्माण में 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि देश को सही मार्ग दिखाने में संत समाज में अहम योगदान रहा है। हमारे देश के ग्रंथों में समाज को आगे बढ़ाने, विभिन्न बीमारियों के इलाज सहित भी लिखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं पर कोई विपदा आई है तो समाज को उसका हल भी मिला है। ऐसी व्यवस्थाओं ने देश का विदेशों में भी मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी संत समाज को पूरा मान दे रही हैं। महापुरुषों की जयंती को सरकारी खर्च पर मनाया जा रहा है। इससे समाज को महापुरुषों के बारे में जानकारी तो मिलती ही है साथ ही समाज को आगे बढऩे की दिशा भी तय होती है।
इस मौके पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज, महंत बंसीपुरी, महंत लक्ष्मी नारायण, महंत जगननाथ, महंत मेश मुनी, प्रबंधक सुनील सचदेवा, प्रधान विनोद अरोड़ा, प्रधानाचार्य भजन, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, रमेश सचदेवा, पार्षद गौरव भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, सुमित, यशपाल गुप्ता, चंद्र प्रकाश चुद्य, दर्शन पाहवा, सतीश शर्मा, प्रेम मदान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्रह्मलीन महंत जी का प्रकाशोत्सव मनाया

Wed Sep 3 , 2025
महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्रह्मलीन महंत जी का प्रकाशोत्सव मनाया। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : झांसा रोड़ श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे कुरूक्षेत्र के धर्मस्तंभ रहे ब्रह्मलीन महंत प्रभात जी महाराज के प्रकाशोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि […]

You May Like

advertisement