दुखद- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा के बहाव में बहा युवक

उत्तराखंड
दुखद- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा के बहाव में बहा युवक,
सागर मलिक

उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आई है। गणेशोत्सव की धूम के बीच हरिद्वार से गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट पर विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया।

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय निखिल गुप्ता, जो संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास का निवासी था, गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गंगा घाट पर आया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गया। अंधेरा होने के कारण कुछ ही मिनटों में वह आंखों से ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम रातभर युवक को तलाशती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा और तेज बहाव के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई है।

इस हादसे के बाद से निखिल गुप्ता के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु और विसर्जन में शामिल लोग भी स्तब्ध रह गए। कनखल थाने के एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि सर्च अभियान लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं युवक को ढूंढने के लिए।

जहां एक ओर पूरे देश में गणेशोत्सव की खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं हरिद्वार में यह हादसा सभी को गमगीन कर गया। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि विसर्जन के दौरान सावधानी बरतें और घाटों पर सतर्कता से कार्य करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को दी गई 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

Wed Sep 3 , 2025
जगदलपुर 03 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर के  ग्राम आसना तामाकोनी पारा की निवासी रामबती बघेल की मृत्यु पानी में डूबने […]

You May Like

Breaking News

advertisement