जनसुनवाई में लापरवाही चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की शिकायत को नजरअंदाज करना एक चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। पीड़ित की बार-बार गुहार के बावजूद जब न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई, तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। शुक्रवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसुनवाई में मिली शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी।
दरअसल, भमौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में जनसेवा केंद्र संचालक ने तहरीर दी थी कि 7 सितंबर की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और सामान ले गए। चोरी में करीब 12 हजार रुपये नगद भी उड़ा लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टालमटोल शुरू कर दी।
पीड़ित जब निराश होकर जनसुनवाई में पहुंचा तो वहां भी उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। लगातार लापरवाही की जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंची। एसएसपी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसएसपी ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी पीड़ित की शिकायत को हल्के में लेने की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर अपराधों में एफआईआर न लिखने जैसी लापरवाही पर सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन द्वारा वृक्षारोपण सिटी श्मशान भूमि किया आयोजित

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस बरेली अलखनाथ डिवीजन द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम सिटी श्मशान भूमि में आयोजित किया गया । तथा कार्यक्रम में अलखनाथ डिवीजन के डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने अपने डिवीजन के स्टाफ आफिसर हरीश भल्ला आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी डिप्टी पोस्ट वार्डन […]

You May Like

Breaking News

advertisement