सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोडऩा है : नवीन जिंदल

सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोडऩा है : नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिन्दल ने सांसद खेल महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के जिला खेल अधिकारियों की बैठक ली।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 सितंबर : सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र स्थित जिन्दल हाउस में कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के जिला खेल अधिकारियों तथा नवीन जिंदल फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।
सांसद नवीन जिंदल ने बैठक में कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मकसद अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखने का सबसे प्रभावी साधन हैं।
बैठक के दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने निर्देश दिए कि पहले से शामिल खेलों के अलावा कुछ अन्य खेलों को भी सांसद खेल महोत्सव में जोड़ा जाए ताकि प्रतिभागियों को विविध अवसर मिल सकें। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव में विशेष रूप से पोलो का एक डेमोंसट्रेशन मैच आयोजित करने की बात कही, जिससे युवाओं को इस पारंपरिक खेल से परिचित कराया जा सके।
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने नवीन जिन्दल फाउंडेशन की एक टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो गांव-गांव और ब्लॉक स्तर पर जाकर महोत्सव के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी, साथ ही उन्होंने जिला खेल अधिकारियों से कहा कि वे अपने जिले में खेल नर्सरियों और स्टेडियम में आने वाले खिलाडिय़ों को इस महोत्सव से जोडऩे की पहल करें।
तीनों जिलों के जिला खेल अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने विचार रखते हुए वर्तमान खेल गतिविधियों और स्टेडियमों की स्थिति के बारे में सांसद नवीन जिन्दल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कौन-कौन से स्टेडियम पूरी तरह तैयार हैं और कहां-कहां सुधार की आवश्यकता है। इस पर सांसद नवीन जिन्दल ने आश्वासन दिया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी योजनाएं और सुझाव बैठक में साझा किए। उनके अनुसार सांसद खेल महोत्सव को युवाओं तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम उपयोग किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीरो वेस्ट के लिए कुरुक्षेत्र का बनेगा रोल मॉडल : विश्राम कुमार मीणा

Sat Sep 13 , 2025
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 आरडब्लयूए व आरएसएस के साथ मिलकर किया स्वच्छता के लिए श्रमदान, हर सप्ताह शहर के अलग- अलग जगहों पर किया जाएगा स्वच्छता के लिए श्रमदान, लोगों से की अपील, सडक़ों पर मत डाले पॉलिथीन व कचरा, लोटस ग्रीन सिटी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement