रायबरेली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा रायबरेली द्वारा चौहान मार्केट में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनुराग सोनकर ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप पाठक, अमरजीत मौर्य, मंतोष पांडेय, राकेश गुप्ता, अनुज सोनी, शिवम पटेल व भूपेंद्र सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नए आयाम गढ़ रहा है और “न्यू इंडिया” की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए संकल्प लिया कि वे समाजहित में सदैव सक्रिय रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौठान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

Wed Sep 17 , 2025
कोण्डागांव, 17 सितंबर 2025/ पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा गौठान संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से अभिरुचि पत्र (EOI) आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रपत्र–7 में आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। आवेदन कार्यालय उप संचालक, पशु […]

You May Like

Breaking News

advertisement