प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर काशी वृद्धाश्रम पर पूरे एक माह की खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई

प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर काशी वृद्धाश्रम पर पूरे एक माह की खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई

प्रधानमंत्री मोदी और यशस्वी हों, यही कामना की गई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा हार्टमैन पुल के पास काशी वृद्धाश्रम पर वहां रह रहे लगभग 18 वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को पूरे एक माह की विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भेंट की गई। ये सभी सामग्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार दक्ष शर्मा पाराशर ने भेंट की। दक्ष शर्मा पाराशर ने प्रधानमंत्री मोदी जी को उनके 75 वें जन्मदिन पर अनेक बधाइयां भी दीं।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय संस्कृति और अस्मिता को देश के अंदर और विदेश दोनों जगह सुरक्षित रखा है, जिसके लिए उन्हें यशस्वी प्रधानमंत्री कहा जाता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा,मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, और जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी ने भी मोदी जी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रमोद मिश्रा, राकेश मिश्रा आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन विशाल शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीबीगंज में सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान का हुआ उद्धाटन

Thu Sep 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान के उद्घाटन माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार एवं अनिल कुमार सक्सेना द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया इस अवसर पर अजय कुमार मौर्य बीजेपी मंडल अध्यक्ष रचित गुप्ता, पार्षद […]

You May Like

advertisement