विश्व की सबसे बड़ी सांझी बनेगी आकर्षण का केन्द्र

विरासत एएचए सांझी उत्सव 21 सितंबर को।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव- 2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। विरासत सांझी उत्सव में 30 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। यह सांझी एनआईटी के कलाकार पवन कुमार द्वारा बनाई जाएगी। इतनी बड़ी सांझी अभी तक विश्व में कहीं भी नहीं बनी है। पिछले वर्ष सांझी उत्सव में 25 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी सांझी बनाई गई थी, वहीं अबकी बार विरासत में विश्व की सबसे बड़ी सांझी 30 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी होगी।
विरासत एएचए सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की लुप्त होती लोककला को विरासत व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से भी प्रतिभागी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव- 2025 प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए 1 लाख 71 हजार आठ सौ रूपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार के चार पुरस्कार, पांचवा 51 सौ रूपये के तीन पुरस्कार, छठा पुरस्कार 31 सौ रूपये पांच पुरस्कार, सातवां 21 सौ रूपये के पांच पुरस्कार जबकि आठवां 11 सौ रूपये के पांच पुरस्कार रखे गए हैं। इस सांझी उत्सव में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी मैडम सुमन सैनी मुख्यातिथि होंगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव कार्यक्रम में भगत फूल ङ्क्षसह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा व जिला परिषद कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन डी. पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता अभियान पर्यावरण संतुलन में सहयोगी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Sep 18 , 2025
केयू परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरूआत। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि स्वच्छता अभियान पर्यावरण संतुलन में सहयोगी है। इसलिए स्वच्छता एवं सेवा […]

You May Like

advertisement