हमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए : कल्याण

“कहीं गुम न हो जाए ” के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 सितंबर : हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद कल्याण ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि पाश्चात्य सभ्यता की बजाय भारतीय सभ्यता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कल्याण एक निजी होटल में “कहीं गुम न हो जाए ” बैक टू रुट ( जड़ से जुड़े ) के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजक साधुवाद के पात्र है। स्वर्गीय बबीता सक्सेना द्वारा 2016 मे यह मंच स्थापित किया गया था। इस मौके पर दिल्ली से आए व्यवसायी एवं प्रमुख समाजसेवी अतुल सक्सेना ने कहा कि अगर हम आज अपनी पारंपरिक भोजन की खुबियों को समझकर, उसके बनाने और खाने का सही तरीका जो स्वस्थ्य के लिए सही और पौष्टिक हो,वही अपनाएंगे तभी अगली पीढ़ी को समझाएंगे। नेशनल लेबल की कुकिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा , मध्य प्रदेश, राजस्थान , पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली एन.सी.आर समेत 20 राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा शामिल हुए। हर राज्य के श्रेष्ठ तीन प्रतिभागी दिल्ली में संपन्न होने वाले फाइनल में भाग्य आजमाएंगे।कुरुक्षेत्र का राज्य स्तरीय फाइनल हुआ। संयोजिका शिल्पी जैन ने कहा कि संस्थापक बबीता सक्सेना के सपनों को साकार करने के लिए उनके पति रिटायर्ड कर्नल अतुल सक्सेना स्वयं को तन मन धन से ग्रुप के लिए समर्पित कर दिया। दिल्ली में होने वाले फाइनल के विजेता को पुरस्कार स्वरूप प्रथम द्वितीय और तृतीय के बीच एक लाख इक्यावन हजार का नकद पुरस्कार वितरित होगा। कहीं गुम ना हो जाए भाग 8 इससे पहले इसके पहले सात भाग संपन्न हो चुके है। यह प्रतियोगिता आम प्रतियोगिता से अलग है , इसमें हम भारत की लुप्त प्राय व्यंजन जो हमारे स्वास्थ्य और सेहत के लिए फायदेमंद है वह लेकर आते हैं। इस बार का तो थीम हरियाणा राज्य की थाली है जो हमारे खान-पान का प्रमुख हिस्सा हुआ करती थी, वह आज हम पैकेट बंद खाने लगे यानि आधुनिकता की दौर में स्वास्थ्य और सेहत पीछे रह गया। उसके प्रति ही जागरूक‌ होना जरूरी है।
कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका शिल्पी जैन एवं सह संयोजिका प्रियंका जैन ने किया। कार्यक्रम मे भारत गैस,कारिनोटॉज और ए बी सी ,मन्नत हवेली के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया प्रतियोगिता में
विजेता-मितुल जैन,प्रथम उपविजेता-विनीता जैन
द्वितीय उपविजेता- सरिता अग्रवाल रही।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी आयोजकों के साथ
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा हरिंदर ओबेरॉय ने बड़ी सादगी से जन्मदिन पर भजन कीर्तन करवाया

Sat Sep 20 , 2025
सनातन धर्म को मानने वालों को घर में खुशी के मौके पर ऐसे ही ईश्वर को याद करके सत्संग करवाने चाहिए-पंडित राजेश वासुदेवा फिरोजपुर 19 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement