सर्व पितृ अमावस्या पर किया भजन कीर्तन

सर्व पितृ अमावस्या पर किया भजन कीर्तन

अमृतवेला सोसाइटी द्वारा पुरूषोतम चावला और मनीष हांडा का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया गया

फिरोजपुर 22 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने सर्व पितृ अमावस्या के दिन भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था।  हरि ओम शर्मा, सक्षम बजाज, राजेश वासुदेवा, श्याम आनंद, और अजय ग्रोवर ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। अमावस्या के अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं ने सत्संग और संकीर्तन रूपी स्नान किया इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने सर्व पितृ अमावस्या के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि क्योंकि इस दिन पितरों की विदाई की जाती है। इसलिए इसे पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है। वहीं इस दिन पितृ दोष शांति कराने का विधान है। वहीं इस दिन अपने पूर्वजों के नाम से पिंड दान और तर्पण किया जाता है। अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पुरूषोतम चावला जी और मनीष हांडा का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया गया। राजेश वासुदेवा ने जन्मदिन का बधाई गीत गा कर पुरूषोतम चावला और मनीष हांडा को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर लोकेश तलवाड, मोहित मिक्की, साहिल चोपड़ा, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, विपन उप्पल, हरीश बेरी, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, संगीता चावला, गीता बबुता, अरुणा तलवार, किरन उप्पल और कल्पना भारद्वाज, कंचन हांडा और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीबो मजलुमो का सहारा प्रयास संस्था

Tue Sep 23 , 2025
गरीबो मजलुमो का सहारा प्रयास संस्था। आजमगढ़आज देवारा स्थित महाराजगंज ब्लॉक के कटान बाजार में प्रयास संस्था द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गरीबों असहयों और जरूरतमंदों के लिए दूसरे मेडिसिन बैंक की स्थापना की गई तथा इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो जरूरतमंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement