स्वराज एक स्वदेशी ट्रैक्टर है – नंद किशोर यादव

आजमगढ व्यूरो।

आजमगढ़ जिले के सिधारी से गाजीपुर रोड पर 1 किलोमीटर दूर बेलानाडीह के समीप स्थित अवध ट्रैक्टर की एजेंसी का भव्य उद्घाटन 23 सितंबर 2025 को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य नंद किशोर यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल का आजमगढ़ के डीलरशिप अवध पाल ने माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। आए हुए अतिथियो ने सबसे पहले अवधराज पाल जी को बधाई देते हुए कहा कि इस एजेंसी को खुल जाने की वजह जो भी किसान स्वराज ट्रैक्टर से वंचित हैं उनको भी स्वदेशी ट्रैक्टर स्वराज आसानी से उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगा। जिससे स्वराज का और भी काम और नाम बढ़ेगा। तो वहीं विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस समय का दौर बहुत तेजी से बदल रहा है टेक्नोलॉजी के मामले में स्वराज एक कदम आगें है। यहां के किसानों को इसकी जरूरत है और सबसे बड़ी बात है कि स्वराज एक स्वदेशी ट्रैक्टर है । इसलिए मैं सभी लोगों से यह अपील करता हूं कि हमारे क्षेत्र के जितने भी लोग ट्रैक्टर के इच्छुक हैं वह स्वराज की तरफ अपना मन बनाएं और स्वदेशी अपनाएं। इस मौके पर अतिथियों सहित अभिनव पाल, अवधराज,पाल, अविनाश सुरजीत पाल, एजेंसी के स्टाफ मैनेजर रुद्र नारायण सिंह एवं एजेंट विशाल चौबे सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर करवा रहे हैं प्रदेश का विकास : सुमन सैनी

Tue Sep 23 , 2025
उपाध्यक्ष सुमन सैनी श्रीअग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में रही मुख्यातिथि। लाडवा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 सितंबर : हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर सबका […]

You May Like

Breaking News

advertisement