जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पूरे दल बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में पूरे दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बिहारीपुर चौकी से मूलुकपुर चौकी तथा बड़ा बाजार एवं श्यामगंज पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त की गयी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान बताया कि समाचार पत्रों/सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि कल कुछ लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा-163 लगी हुई है जो कि पहले धारा-144 कहलाती थी जिसके अंतर्गत पूरे जनपद में रैली/धरना प्रदर्शन पर रोक लगी है और इन परिस्थितियों में यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारम्भ किया गया था। आज उसी के परिप्रेक्ष्य में 800 महिला आरक्षी और अन्य पुलिस बल के साथ आमजन और महिलाओ में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि जो हमारे बरेली द्वारा विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है और विकास के पायदान पर प्रदेश में जनपद बरेली प्रथम स्थान पर है। उन्होंने अपील की है कि आप सभी लोग मिलकर जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में धारा-163 के अन्तर्गत बिना अनुमति के जनपद में कोई भी धरना/प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है और इसे पूर्णतः लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों द्वारा शहर, कस्बों, गांव अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर लोगों को अवगत कराया गया हैं और मिशन शक्ति के अन्तर्गत जहां पर महिलाओं का आवागमन अधिक होता है वहां पर उनको भरोसा दिया जाएगा कि पुलिस और प्रशासन उनके साथ है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त इकाई बरेली ने हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाया

Fri Sep 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हिंदी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत न्याय प्रणाली में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत जिला इकाई बरेली द्वारा कचहरी परिसर स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बार कॉन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के […]

You May Like

advertisement