पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा, वैद्य प्रमोद कौशिक 28 सितंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज नवरात्रों में कन्याओं के पूजन गोमाता सेवा और शिव आराधना कर पुण्य प्राप्त विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज, महंत महेश पुरी जी के साथ यजमानों ने कन्या पूजन किया साथ ही संत समाज भी उपस्थित रहा।
कन्या पूजन उत्तर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अभिषेक कुश के द्वारा संपन्न हुआ।
आज के मुख्य यजमान भारत भूषण भारती, राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,राघवानंद गिरि, स्वामी कर्ण पुरी, डॉ. संजीव कुमारी, सानवी, प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता, यश भास्कर, पुरूषोतम पुरी इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज व यजमान श्रद्धालुगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में कोचिंग एसोसिएशन ने किया पत्रकारों का सम्मान

Mon Sep 29 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में कोचिंग एसोसिएशन ने किया पत्रकारों का सम्मान रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन (RCA) ने रविवार को होटल दीप पैलेस में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। जिले के कई पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि न्यू स्टैण्डर्ड […]

You May Like

advertisement