‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित

देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद

कोण्डागांव 29 सितम्बर 2025/ कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं उसके अधीन बनाये गये नियमों के तहत् छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 एवं आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार 02 अक्टूबर 2025 को ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित  किया गया है। जिसके अंतर्गत 02 अक्टूबर ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर जिले के अंतर्गत समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1 (घघ), विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान एफएल 1 (घघ-कंपोजिट), देशी/विदेशी मदिरा अहाता तथा एफएल 7 सैनिक केन्टीन फुटकर पूर्णतः बंद रखा जायेगा तथा अवैध शराब बिक्री, धारण, परिवहन आदि पर समुचित नियंत्रण रखा जायेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तैयार हो रहे ग्राम विकास प्लान

Mon Sep 29 , 2025
ग्रामीणों की सामाजिक- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकल्प कोरिया 29 सितम्बर 2025/ जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्रामों में ग्राम विकास योजना निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में बैकुंठपुर एवं सोनहत विकासखंड के ग्रामों में ग्राम विकास प्लान निर्माण का अवलोकन किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement