महिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही,वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म

उत्तराखंड देहरादून
महिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही,
वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म,
सागर मलिक

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला ने प्रसव पीडा से तड़फते हुए दिया फर्श पर बच्ची को जन्म

तीर्थनगरी हरिद्वार के जिला महिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। प्रसव के लिए सोमवार की रात जिला महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को महिला चिकित्सक ने भर्ती यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी प्रसव में समय हैं। लेकिन प्रसूता प्रसव पीड़ा से तड़फती रही, महिला के परिजनों द्वारा बार-बार महिला चिकित्सक और स्टॉफ के आगे गर्भवती महिला को भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन चिकित्सक व स्टॉफ का दिल नही पसीजा और संवेदनहीन बना देखता रहा।

अस्पताल में गर्भवती महिला ने कुछ घंटो बाद फर्श पर प्रसव पीडा से तड़फते हुए बच्ची को जन्म दे दिया। जिसकी जानकारी लगते ही अस्पताल स्टॉफ में हड़कम्प मच गया और अनन-फनन में स्टॉफ ने महिला को भर्ती कर लिया। मामला सीएमओ तक पहुंचने पर घटना के सम्बंध में प्रभारी पीएमएस द्वारा पूरे प्रकरण के लिए चिकित्सकों की चार सदस्य टीम गठित की गयी है। बताया जा रहा हैं कि टीम ने अपनी जांच पूरी कर पीएमएस को सौप दी है। पीएमएस की ओर से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गयी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून पिथौरागढ़-मुनस्यारी, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओ का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Thu Oct 2 , 2025
सागर मलिक राज्य के अन्य क्षेत्रों को भी हेली सेवाओं से जोड़ा जाएगा: धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं […]

You May Like

advertisement