बदजुबान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित

उत्तराखंड देहरादून
बदजुबान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित,
सागर मलिक

हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी ने खानपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकिंत कुमार को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह फोन पर किसी व्यक्ति से गाली-गलौच करते हुए सुनाई दे रहे हैं। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांग था, लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की ओर से जारी निलम्बन आदेश में कहा गया है कि निलम्बन अवधि में अंकित कुमार को वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-2 भाग-2 में 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता, अर्ध औसत वेतन/वेतन पर देय मंहगाई भत्ता भी देय होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून पुस्तकालय में 'आवारा कदम अनजान रास्ते' का लोकार्पण और चर्चा

Sun Oct 5 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनदून पुस्तकालय में ‘आवारा कदम अनजान रास्ते’ का लोकार्पण और चर्चा,सागर मलिक वक्ताओं ने बताया हिमालयी यात्राओं का सांस्कृतिक और साहित्यिक दस्तावेज देहरादून। देहरादून का ‘दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र’ एक बार फिर आज एक साहित्यिक और बौद्धिक चेतना के उत्सव का साक्षी बना। आज सायं केंद्र के सभागार […]

You May Like

advertisement