नदी किनारे मिला युवक का शव

नदी किनारे मिला युवक का शव

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी सुरेंद्र यादव (35) पुत्र रामधनी यादव का शव रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के काली चौरा के पास नदी किनारे मिला। वह शनिवार को घर से आजमगढ़ शहर मेला देखने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
सुबह काली चौरा के पास नदी किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर स्थानीय लोग जुटे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त सुरेंद्र यादव के रूप में की।परिजनों के अनुसार सुरेंद्र शराब का लती था । आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण वह नदी किनारे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐतिहासिक मेला रविवार को बड़े ही धूम धाम से हुआ सम्पन्न

Mon Oct 6 , 2025
बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका बिलरियागंज का ऐतिहासिक मेला रविवार को बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। मेले में महिलाओ और बच्चों की भागीदारी अधिक रही जबकि क्षेत्र का प्रतिष्टित मेला होने के कारण शाम तक भीड़ बढ़ती ही गई । रथ पर सवार होकर राम जानकी की झांकी दोपहर […]

You May Like

advertisement