कानून जागरुकता और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति युवाओं में बढ़ी है जिज्ञासा : अमन कुमार

रोजाना 1800 से ज्यादा नागरिक नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 अक्टूबर : डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी से आम नागरिकों तथा छात्रों को संशोधित धाराओं, प्रक्रियात्मक दायित्वों और नागरिक अधिकारों के बारे में स्पष्ट समझ विकसित हुई है। विद्यार्थियों ने विशेषकर फोरेंसिक और अपराध- प्रवर्तन से जुड़े पर्यवेक्षणीय प्रदर्शन में रुचि दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि युवा पीढ़ी में कानून जागरुकता और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर 2025 को किया था। इसके उपरांत प्रदर्शनी को आम जनता के लिए खोला गया। प्रारम्भ में यह प्रदर्शनी 7 अक्टूबर 2025 की सांय में संपन्न होनी थी, प्रदर्शनी की अवधि चार दिन और बढ़ाकर 11 अक्टूबर 2025 की सांय तक कर दी गई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाडी, पंचकूला, कैथल, सिरसा, जींद, हिसार से आए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी प्रशंसा की। जिलो से कानून में रुचि रखने वाले राजनीतिक विज्ञान और कला संकाय अनेक विद्यार्थी आए। कुरुक्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी तथा कुरुक्षेत्र के अन्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉल पुलिस, फॉरेंसिक, स्वास्थ्य, कारागार तथा अभियोजन पर आए आगंतुकों ने प्रदर्शनी और स्थापनाओं का गहराई से अवलोकन किया तथा अधिकारियों से संवाद कर नए कानूनों से जुड़ी व्यापक और उपयोगी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रोजाना 1800 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। यह प्रदर्शनी न केवल सूचना-प्रदान का सफल मंच साबित हुई बल्कि कानून के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने में भी सहायक रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना दल एस की विधानसभा सदर तकिया मैदान लोहानीपुर समीक्षा बैठक की गई

Sat Oct 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज जिला रायबरेली के विधानसभा सदर तकिया मैदान लोहानीपुर समीक्षा बैठक की गई विधानसभा अध्यक्ष सदर (180) अध्यक्षता में बैठक की गई कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में अपना दल एस रायबरेली में जुड़ने का संकल्प लिया जिला अध्यक्ष ने कहा पंचायत चुनाव नजदीक है अधिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement