प्रदेश स्तरीय एचडब्ल्यूबी प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न

उत्तराखंड देहरादून
प्रदेश स्तरीय एचडब्ल्यूबी प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न,
सागर मलिक

युवा सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास की दिशा में स्काउट–गाइड का प्रभावी प्रयास

देहरादून। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड द्वारा 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय HWB कोर्स फॉर गाइड विंग (बेसिक कोर्स) का आयोजन प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर, भोपालपानी, देहरादून में किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

8 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता हरीश कोठारी ने की। इस दौरान एचडब्ल्यूबी कोर्स के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुए और स्काउट बिट्स वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन कला, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस श्यामेंद्र साहू, प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) अंजलि चंदोला और प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) राम सिंह नेगी,विश्व प्रकाश मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग की भावना के अनुरूप निष्ठा, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

ऐसे प्रशिक्षण शिविर स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्यों की पूर्ति के साथ-साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना को सशक्त बनाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कानून जागरुकता और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति युवाओं में बढ़ी है जिज्ञासा : अमन कुमार

Sat Oct 11 , 2025
रोजाना 1800 से ज्यादा नागरिक नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 अक्टूबर : डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी से आम नागरिकों तथा छात्रों को संशोधित धाराओं, प्रक्रियात्मक दायित्वों और नागरिक अधिकारों के बारे में स्पष्ट समझ विकसित हुई […]

You May Like

advertisement