FDA के लगातार छापेमारी जारी है, दून ऋषिकेश और जॉलीग्रांट के मेडिकल स्टोर्स पर छापे

उत्तराखंड देहरादून
FDA के लगातार छापेमारी जारी है, दून ऋषिकेश और जॉलीग्रांट के मेडिकल स्टोर्स पर छापे,
सागर मलिक
सिरप के 11 नमूने जांच के लिए भेजे

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवम औषधि प्रशासन(FDA ) की टीम ने आज औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में देहरादून में पलटन बाजार, घंटाघर के आसपास एवं राजकीय एसपीएस चिकित्सालय देहरादून रोड ऋषिकेश , जॉलीग्रांट, अजबपुर और नेहरू कॉलोनी में स्थित मेडिकल स्टोरों व थोक विक्रेता फ़र्मो का का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में भंडारित बच्चों को खांसी व सर्दी जुकाम में दिए जाने वाली दवाओं (सिरप) जो फर्मों के प्रतिष्ठानों में अलग करके भंडारित पायी गई को मौके पर सील कर दिया गया। साथ ही उक्त औषधियों का अग्रिम आदेशों तक विक्रय नहीं किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अधिकांश औषधि विक्रेता फर्मों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप का विक्रय रोक दिया गया है। टीम द्वारा फर्म में भंडारित एवं प्रदर्शित प्रतिबंधित कफ सिरप को पेटियों में डालकर सील कर दिया गया । निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए मौके पर बंद किया गया। कार्रवाई के दौरान 11 औषधियों के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए एवं आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी । निरीक्षण के दौरान उक्त मेडिकल स्टोरों में प्रश्नगत औषधियां जैसे की SYP. COLDRIF., SYP. RESPIFRESH -TR ., SYP. RELIFE . का स्टॉक कहीं भी उपलब्ध नहीं पाया गया।

औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्रवाई देहरादून जिले में लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक विनोद जागुड़ी एवं निधि रतूड़ी सम्मिलित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नानकमत्ता गुरुद्वारा हत्याकांड में बाबा अनूप सिंह को जमानत, फैसले के वक्त अदालत ने की अहम टिप्पणी

Sun Oct 12 , 2025
उत्तराखंड देहरादूननानकमत्ता गुरुद्वारा हत्याकांड में बाबा अनूप सिंह को जमानत, फैसले के वक्त अदालत ने की अहम टिप्पणी,सागर मलिक न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय ने कहा कि किसी व्यक्ति को केवल एक फोन कॉल या पुरानी दुश्मनी के आधार पर साजिश का […]

You May Like

Breaking News

advertisement