अलीपुर गांव में प्रमुख प्रतिनिधि ने किया दर्जनों इंटरलॉकिंग काम का किया लोकार्पण

अलीपुर गांव में प्रमुख प्रतिनिधि ने किया दर्जनों इंटरलॉकिंग काम का किया लोकार्पण।
जीत बहादुर लाल सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय जीयनपुर सहित दर्जनों आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का शनिवार को लोकार्पण किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत गांवों का देश है। जब तक गांव मैं सड़क सुरक्षा स्वास्थ्य शुद्ध पेयजल जैसे मूलभूत संसाधन उपलब्ध नहीं होंगे तब तक देश की उन्नति संभव नहीं है। वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार ने गांव की दशा और दशा सुधारने के लिए अदिति कार्य किया है। इसी क्रम में मैंने अपने अजमतगढ़ ब्लॉक के 101 गांव में सड़क जल निकासी नाला विद्यालयों का कायाकल्प इंटरलॉकिंग सीसी रोड शुद्ध पेयजल जैसी जरूरी आवश्यकताओं के क्षेत्र में काफी काम किया है।
मेरे ब्लॉक के कई गांव में कायाकल्प से सुसज्जित किए गए प्राथमिक विद्यालय प्रदेश ही नहीं राष्ट्र स्तर पर प्रसिद्धि बटोर रहे हैं।
गांव की सबसे बड़ी समस्या संपर्क मार्गों की रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने की काफी दिक्कत रही है। जिसको प्रमुखता से लेते हुए मैंने अपने ब्लॉक के सभी गांव में मार्गो का निर्माण कराया है। इसी क्रम में अलीपुर गांव में बने मार्गो का लोकार्पण किया गया। लगभग पूरा गांव का मार्ग सीसी रोड और इंटरलॉकिंग से सुसज्जित हो गया है। कुछ काम शेष है जिसे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। वर्तमान समय में पीने का पानी काफी अशुद्ध हो गया है।इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय और गांव में आर ओ प्लांट लगाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजन प्रधान प्रतिनिधि महफूजुर रहमान खान ने कहा कि प्रमुख के कुशल नेतृत्व में गांव का चौमुखी विकासहो रहा है। इस अवसर प्रधान प्रतिनिधि वहाब खान,एहसान खान, पूर्व प्रधान अचूक अहमद, विशाल, सैफ अली सुफियान जर्जर हुसैन हरिकेश मिश्रा आदि लोग उपस्थितरहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर द्वारा सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से दीपावली के उपलक्ष में 21 जरूरतमंद महिलाओं/व्यक्तियों को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण

Sun Oct 19 , 2025
रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर द्वारा सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से दीपावली के उपलक्ष में 21 जरूरतमंद महिलाओं/व्यक्तियों को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण। श्री कृपाल सिंह मक्कड़ रोटेरियन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)19 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

advertisement