रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर द्वारा सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से दीपावली के उपलक्ष में 21 जरूरतमंद महिलाओं/व्यक्तियों को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण

रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर द्वारा सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से दीपावली के उपलक्ष में 21 जरूरतमंद महिलाओं/व्यक्तियों को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण।

श्री कृपाल सिंह मक्कड़ रोटेरियन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
19 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

       सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं संदीप सिंगला, रोटेरियन महामंत्री, रोटरी क्लब फिरोजपुर की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को सितंबर महीने का राशन वितरण किया गया। 
       श्री कृपाल सिंह मक्कड़ रोटेरियन प्रधान रोटरी क्लब फिरोजपुर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए मैं इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं। 

     रोटरी भवन माल रोड फिरोजपुर में उपस्थित रोटरी सदस्यों एवं सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सरभत के भले के लिए कामना की गई और दीपावली के शुभ अवसर पर फिरोजपुर और देशवासियों को बधाइयां दी गई। 

         इस अवसर पर रोटेरियन संदीप सिंगला महामंत्री रोटरी क्लब, दिनेश कटारिया, कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह कपूर,प्रदीप बिंद्रा, मनदीप हांडा विशेष तौर पर उपस्थित रहे और राशन वितरण करने में सहयोग किया। रोटेरियन संदीप सिंगला महामंत्री ने बताया कि उपस्थित रिटोरियल के अलावा रोटेरियन कमल अरोड़ा, राकेश मोंगा, नरेश मुंजाल, संजीव कुमार, हरदीप सिंह, सुरेंद्र सचदेवा व सुखविंदर सिंह ने भी राशन वितरण करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन कृपाल सिंह मक्कड़ ने उन सब को धन्यवाद दिया।

      इस मौके पर जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, जेएस सोढी एडवोकेट, ब्रिज भूषण धवन, कुलदीप शर्मा, बलविंदर पाल शर्मा, कैलाश शर्मा ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‌थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी हुई मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

Mon Oct 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा गस्त के दौरान बन्डिया नहर पुलिया के पास एक नफर अभियुक्त प्रीत उर्फ गुड्डू पुत्र वीरपाल सिंह निवासी सेवा ज्वालापुर थाना शाही बरेली हाल निवास चौड़ाखड़जा मोहल्ला गांधी नगर थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से […]

You May Like

advertisement