बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, किये जा रहे चालान

बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, किये जा रहे चालान

कुरुक्षेत्र पुलिस का बुलेट पटाखे के खिलाफ स्पेशल अभियान,कसा शिकंजा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर शिकन्जा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने सभी प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं बुलैट मोटरसाईकिल पर पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा आमजन को परेशान करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कारवाई करें।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही है। जिला पुलिस के सभी थाना की टीम, यातायात पुलिस टीम तथा जिला पुलिस की स्वैट टीम द्वारा लगातार चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैंकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट, बिना कागजात तथा बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिन मोटरसाईकिल चालकों के पास कागजात पूरे नही हैं उनकी मोटरसाईकिल को ईम्पाउण्ड किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा माह अक्टूबर के 20 दिनों में 200 वाहन चालकों के ध्वनी प्रदूषण (प्रेशर हॉर्न व बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाना) के चालान किये हैं। वहीं वर्ष 2025 में (1 जनवरी से 20 अक्टूबर 2025 तक) कुल 978 वाहन चालकों के ध्वनी प्रदूषण के चालान किये गए।
बुलेट से पटाखा बजाया तो पडेगा भारी हर्जाना : पुलिस अधीक्षक।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी बुलेट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल पर पटाखे ना बजाए क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण तो होता है साथ में पटाखे की तेज आवाज होने से भय के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि बुलेट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल से पटाखे बजाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाऐगी। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों विशेषकर बुलेट मोटरसाईकिल की रिपेयर करने वाले दुकानदारों को बुलेट मोटरसाईकिल का साइलेंसर चेंज करेगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालो की शिकायतें मिल रही थी। आमजन की सुविधा को ध्यान मे रखते हुऐ जिला पुलिस द्बारा विशेष अभियान चलाकर बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वाले चालको के चालान किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी सोच और व्यवहार में लानी होगी पारदर्शिता : कुलपति धीमान

Tue Oct 28 , 2025
राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी सोच और व्यवहार में लानी होगी पारदर्शिता : कुलपति धीमान श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह की शुरुआत। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष का थीम है “सतर्कता: […]

You May Like

Breaking News

advertisement