रत्नावली में केयू यूथ रेडक्रॉस ने दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

रत्नावली में केयू यूथ रेडक्रॉस ने दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

सैकड़ों लोगों ने प्रशिक्षण लेकर उठाया लाभ।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू यूथ रेडक्रॉस यूनिट ने रत्नावली समारोह के दौरान सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर समारोह में आने वाले पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया। फील्ड कोऑर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर यूथ रेडक्रॉस प्रो. दिनेश राणा के निर्देशन में लगाए गए इस स्टॉल पर प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, पोष्टिक भोजन तथा योग की जानकारी दी गई जिसका अब तक सैंकड़ों पर्यटकों एवं विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।
उन्होंने पर्यटकों व दर्शकों को चोट लगने, जलने या बेहोशी की स्थिति में की जाने वाली प्राथमिक देखभाल की तकनीकें सिखाई गईं। वहीं पर्यटकों ने भी यूथ रेडक्रॉस टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास

Wed Oct 29 , 2025
मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास……. रत्नावली में घूमा हरियाणवी घाघरासोलो डांस फीमेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बांधा समा। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास……., सपना दैख्या मैने मेरी सगाई थी, टोकनी पीत्तल की […]

You May Like

Breaking News

advertisement