अगरास शंखा रोड़ पर राजस्व लेखपाल की अनियंत्रित कार से दो बाइक पर सबार चार लोग गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में अगरास शंखा रोड पर राजस्व लेखपाल की अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार थाना शाही के गांव अकसौरा निवासी नरेशपाल और उनकी पत्नी मनीला दूसरी बाइक सवार थाना शेरगढ़ के गांव मवई काजियांन निवासी जाहिद हुसैन एक अज्ञात बरेली से अपने गांव लौट रहे थे।दोपहर के समय जैसे ही वह अगरास-शंखा रोड पर एक इंजियरिंग कालेज के पास पहुंचे सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने दोनो आगे पीछे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार चारो लोग गंभीर घायल हो गए।कार भी रोड किनारे खाई में चली गई।कार को राजस्व लेखपाल चला रहे थे।पुलिस ने चारो बाइक सवार घायलों को अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने कार और दोनो बाइक थाना परिसर में खड़ी कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गेहूं क्रय केंद्र पर अनुपस्थित पाए जाने तथा शासन के आदेशों कि अवहेलना करने के कारण क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिकी हुईं दर्ज

Thu Apr 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशो के क्रम मे न्यूनतम गेहूँ क्रय करने वाले केन्द्रो मे से नैफेड द्वारा संचालित क्रय केंद्र कचनारी गोटिआ का आज खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा amo कृष्णदास के साथ 1.30 pm पर औचक निरीक्षण किया गया।निरिक्षण के दौरान केंद्र […]

You May Like

advertisement