देव-उत्थान एकादशी पर श्यामगंज में भव्य श्याम जन्मोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फूलों से सजा दरबार, निसान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भजनों में झूमे श्रद्धालु
कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव-उत्थान एकादशी पर शनिवार 1 नवंबर 2025 को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर को कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए फूलों से सजाया गया। बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। 11 किलो मेवा का केक पंकज राजपूत की तरफ से सेबा की गई 5 छप्पन भोग एक छप्पन भोग अमित सक्सेना एक विपिन कश्यप एक राकेश अग्रवाल की तरफ से अर्पित किए गए भी इस मौके पर लगाए गए है।
फूलों से सजा दरबार सुबह बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि देव-उत्थान एकादशी को श्याम भक्त बाबा श्याम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर बाबा श्याम का श्रृंगार सेवा गुरमंगत परिवार की ओर से की गई। महंत सुशील पाठक ने बताया कि आज निसान लेकर चलने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।
निसान यात्रा में हुआ भव्य स्वागत निसान यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई जो विकास भवन होते हुए रामपुर बाग पहुंची, जहां नर्सिंग मोदी ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। यात्रा आगे जैन मंदिर और काली मंदिर पहुंची, जहां गौरव राजपूत ने स्वागत किया। ऐरन स्टोर पर उमाशंकर ऐरन ने सभी भक्तों को जलपान और चाय पिलाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान भक्त “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर झूमते नजर आए।
भक्तिरस में डूबा पूरा पंडाल
शाम को आयोजित भजन संध्या में भजन गायक अभिराज सिंह, मोहन दीवाना और प्रसिद्ध कलाकार सोनल चंचल ने अपने सुरों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला भजन गायिकाओं में प्रियंका चौहान और अक्षिता बाजपेयी ने भी अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लिया। गुरु गणेश व सरस्वती वंदना के साथ बाबा श्याम का गुणगान शुरू हुआ तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया।
संगीत ने बढ़ाया रंग
भक्ति और संगीत का संगम तब देखने को मिला जब आरगन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने ताल मिलाई। साउंड सेवा बिपिन कश्यप द्वारा की गई। पूरे कार्यक्रम में ताल, सुर और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय दिखाई दिया। प्रसाद और सेवा आयोजन
भजन संध्या के बाद खीर और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद सेवा मीनू और राजेन्द्र भसीन परिवार की ओर से की गई। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर नई पोशाक का दान शाक्षी और संजय आयलानी द्वारा किया गया।
बाबा श्याम की कृपा अपार
महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। किसी को संतान सुख मिला, किसी को असाध्य रोग से मुक्ति, तो किसी के व्यापार में उन्नति हुई। इसी आस्था के कारण देश के कोने-कोने से भक्त यहां पहुंचते हैं। सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद । इस अवसर पर संजय आयलानी, अशोक सक्सेना, विवेक पटेल, राजेश कुमार, सविता और कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा, सत्यबती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेन्द्र भसीन, अंकुर गुप्ता, जगमोहन, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, रामबहादुर प्रजापति, इन्द्रेश, अभिषेक, आदित्य और राजकुमार समेत सैकड़ों गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहन चालकों, स्कूली छात्रों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रदान करने पर दिया विशेष जोर

Sun Nov 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : यातायात माह का भव्य शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाईन्स, बरेली में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए0डी0जी़ महोदय आईपीएस श्री रमित शर्मा, एडीजी जोन, बरेली एवं ड़ीआईजी महोदय अजय साहनी, डीआईजी रेंज,बरेली के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में श्री अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement